Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

लिसाड़ी गेट में मिनी गैस सिलेंडर बम की फैक्ट्रियां

  • धमाके का इंतजार, 100 से अधिक फैक्ट्रियों में तैयार हो रहा मौत का सामान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र शहर का एक ऐसा हिस्सा है। जहां अपराध खुलकर बोलता है। यहां अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री से लेकर अवैध धंधों की ऐसी लंबी फेहरिस्त है। जो किसी से छिपी नहीं है। बल्कि खाकी की शह पर चल रहे इन अवैध धंधों में एक ऐसा अवैध कारोबार भी है,

जो खुलकर किया जा रहा है। मिनी गैस सिलेंडर बनाने का अवैध धंधा जोरों पर है। क्षेत्र में अवैध मिनी गैस सिलेंडर बम तैयार करने वाली 100 से अधिक फैक्ट्रियां हैं जो खुलकर पुलिस के संरक्षण में सिलेंडरनुमा बम तैयार करने में लगी हैं।

लिसाड़ी गेट क्षेत्र के जाकिर कालोनी हुसैन कालोनी, आशियाना कालोनी, लक्खीपुरा, हुमायूंनगर में अवैध रुप से फलफूल रहे इस धंधे में स्थानीय पुलिस के संरक्षण के अलावा जिला पूर्ति विभाग की सहभागिता जगजाहिर है। सौ से अधिक घरों में फैक्ट्रियों के तौर पर संचालित करने वाले इस धंधे से सफेदपोश से लेकर नामचीन अपराधी तक भी जुड़े हैं।

मौत के मुहाने पर खड़ा यह लिसाड़ी गेट क्षेत्र किसी बड़ी घटना के इंतजार में है। छोटे छोटे गैस सिलेंडरों का निर्माण करने व भरने व बेचने का अवैध कारोबार लिसाड़ीगेट में तेजी से जारी है। इस क्षेत्र में तैयार होने वाले इन सिलेंडर बमों की बिक्री ग्रामीण इलाकों में देखी जा सकती है। शहर देहात क्षेत्रों में बेखौफ बिक्री से आसपास के लोग काफी सशंकित हैं। कंही गैस रिसाव से कोई बड़ी घटना न घट जाये।

छोटी दुकानों पर मिनी गैस सिलेंडरों को बेचने, भरने का ध्ांधा जारी है। शहरों के दुकानदारों द्वारा छोटे सिलेंडर लोगों को उपलब्ध कराये जाते हैं। घटिया इस्पात से तैयार तथा उच्च दाब क्षमता रहित होने के कारण ये लोहे के गैस सिलेंडर अत्यधिक ताप पाकर फट जाते हैं। प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं किये जाने से इन अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं।

06 10

जाकिर कालोनी, आशियाना कालोनी में संचालित इन अवैध फैक्ट्रियों में पूर्व में मिनी गैस सिलेंडर तैयार करने में 14 गेज लोहे की चादर का इस्तेमाल होता था। अब इन सिलेंडर बमों में 20 से 22 गेज की चादर में ये तैयार किये जा रहे हैं। हैरत की बात ये है कि खुलेआम पूरे क्षेत्र में लिसाड़ी गेट की अधिकांश गलियों में फलफू ल रहा यह अवैध ध्ांधा किसी से छिपा नहीं है।

चमड़ा पैंठ गली नंबर-1 में ये अवैध फैक्ट्री खुले तौर पर मिनी गैस सिलेंडरों को गैर जनपदों में बाहर सप्लाई करने में लगी हैं। पुलिस की नाक के नीचे तैयार हो रहे ये मिनी गैस सिलेंडर बम कभी भी घनी आबादी या कंही भोले भाले लोगों व बच्चों की जान लेने में तनिक भी नहीं चूकेंगे। जिला आपूर्ति से जब इस अवैध ध्ांधे के बारे में बात की गई तो जिलापूर्ति अधिकारी भी यही कहते रहे कि ये उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं हैं। इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं हैं।

गैस रिफिलिंग करते हैं तो डीएसओ से कार्रवाई करवाते हैं। अगर सिलेंडर फैक्ट्रियों में बन रहे हैं तो दिखवाते हैं। -अमित राय, सीओ कोतवाली

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img