Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

हस्तिनापुर में दो ऐलानिया कत्ल से सनसनी

  • पलड़ा में युवक की हत्या से सांप्रदायिक तनाव, चार गिरफ्तार
  • बाइक सवार हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम
  • मवाना थाने के सामने शव रखकर लगाया जाम
  • आईजी, एसएसपी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर

जनवाणी संवाददाता |

हस्तिनापुर: क्षेत्र के एक गांव पलड़ा में रविवार देर शाम स्कूल परिसर में खेल रहे युवक की बाइक सवार दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोली बसा दी। जानकारी के बाद परिजन और ग्रामीण युवक को मवाना सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मचा है। हत्याकांड के बाद गांव में सांप्रदायिक तनाव हो गया और दहशत का माहौल बन गया।

परिजन और ग्रामीणों ने युवक के शव को मवाना थाने के समक्ष तहसील तिराहे रखकर जाम लगाकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने आईजी नचिकेता झा से हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। वहीं, देर रात एसएसपी ने बताया कि मृतक के पिता ने छह लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम खुल गया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

15 9

थाना क्षेत्र के गांव पलड़ा निवासी 24 वर्षीय वीशु पुत्र रामवीर गांव स्थित स्कूल परिसर के मैदान में दौड़ लगाने के बाद साथियों के साथ खेल रहा था। पुलिस में जाने के लिए भर्ती की तैयारी कर रहे इकलौते वीशु प्रतिदिन की भांति रविवार शाम खेल के मैदान में दौड़ लगाने के बाद मैदान में खड़ा था। इसी बीच अलग-अलग दो बाइकों पर आए हथियार बंद बदमाशों ने रैकी करते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर युवक की हत्या कर फरार हो गये।

खून से लथपथ वीशु को देख उसके साथी कार में डालकर मवाना सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित होने के बाद भीड़ आक्रोशित हो गई और शव को लेकर थाने के समीप तहसील तिराहे पर रख जाम लगा दिया। घंटों तक जाम नहीं खोलने के बाद सीओ, एसपी देहात कई थानों की फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचे और जाम लगा रहे परिजनों एवं ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया, लेकिन एक न सुनी।

13 9

धीरे-धीरे आसपास गुर्जर समाज से जुड़े गांव के ग्रामीण मवाना पहुंच गई। भीड़ को आक्रोशित देख एसएसपी रोहित सिंह सजवाण भी कई थानों की फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचे और जाम लगा रहे परिजनों को समझाते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी का आश्वासन देते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन भीड़ ने उग्र रूप धारण कर तत्काल प्रभाव से गिरफ्तारी की मांग उठाई।

कप्तान रोहित सिंह सजवाण ने हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर क्राइम ब्रांच, सर्विलांस एजेंसी एवं थाना पुलिस की टीम गठित कर हत्यारो को दबोचने के आदेश दिए। सूचना मिलते ही गुर्जर समाज से जुड़े जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को समझाने का प्रयास कर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की।

14 10

शाम करीब साढे छह बजे हुई घटना के बाद परिजनों ने करीब साढे 10 बजे तक मवाना को जाम कर दिया। इस मौके पर मवाना, फलावदा, इंचौली, हस्तिनापुर, गंगानगर, परीक्षितगढ़, भावनपुर समेत क्राइम ब्रांच, सर्विलांस एजेंसी के साथ खुफिया तंत्र पूरी तरह से मुस्तैदी से डटा रहा।

एसओ हस्तिनापुर पर लगाए तमाम आरोप

मवाना थाने के सामने युवक का शव रखकर जाम लगा रहे लोगों ने पुलिस अधिकारियों और पलड़ा गांव पहुंचे आईजी नचिकेता से हस्तिनापुर थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक महीने में इस गांव में तीन बार सांप्रदायिक बवाल हो चुका है, लेकिन एसओ हस्तिनापुर पैसा लेकर मामले को रफा दफा कर देते हैं।

एसएसपी ने अवकाश पर गए एसओ हस्तिनापुर को तुरंत वापस बुला लिया है। ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि पलड़ा गांव में एक महीने में तीन बार झगड़ा हो चुका है। बताया कि होली में झगड़ा हो चुका है उस वक्त एसओ ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके अलावा एक बार और झगड़ा हुआ तब एसओ ने 30 हजार रुपये लेकर कार्रवाई नहीं की थी।

एसओ को सस्पेंड करने की मांग

मवाना थाने के सामने शव रखकर जाम लगाये लोगों ने एसओ हस्तिनापुर को सस्पेंड करने की मांग करते हुए कहा कि अगर एसओ ने पहले सख्ती की होती तो आज वीशु की हत्या न होती, क्योंकि रंजिश पुराने समय से चली आ रही है।

कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची

थाना क्षेत्र के गांव पलड़ा में देर शाम ताबड़तोड़ गोली बसाकर युवक की हत्या के बाद ग्रामीणों ने समुदाय विशेष के लोगों पर आरोप लगाते हुए शव को थाने के समक्ष रखकर जाम लगा दिया।

16 11

जिसकी जानकारी के बाद एसपी देहात कमलेश बहादुर कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीण तत्काल हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगाने पर अड़े रहे।

समुदाय विशेष के साथ विवाद

दो समुदायों के बीच हुए विवाद में एक की मौत हो गई है। घटना थाना क्षेत्र के गांव पलड़ा की है। मामले की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। जिसके चलते गांव में पहले से ही तनाव बताया जा रहा था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों समुदाय के लोगों के बीच पहले भी कई बार तनाव हो चुका है। पूर्व में धारदार हथियारों से हमला भी हुआ था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: दैनिक जीवन की थकान भगाए, भद्रासन है सबसे आसान उपाय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आधुनिक जीवनशैली में लंबे समय...

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 27 नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, छह पर 5-5 लाख का इनाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान...

Share Market: भारतीय बाजार हरे निशान में खुला, सेंसेक्स मजबूत शुरुआत के साथ 75,500 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय...
spot_imgspot_img