Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

निवर्तमान चेयरमैन के भतीजे की निर्मम हत्या

  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • युवक की हत्या से परिजनों में मचा कोहराम

जनवाणी संवाददाता |

हस्तिनापुर: कस्बे की प्रभात नगर कॉलोनी निवासी पूर्व चेयरमैन के भतीजे की धारदार हथियार से हत्या कर शव को पुलिया के नीचे छुपा दिया। राहगीरों ने शव को देखा और सूचना थाना पुलिस को दी मौके पर पहुंची। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के मोर्चरी के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ ने मामले की जांच कर जल्द ही खुलासे का आश्वासन दिया है।

19 12

कस्बे की प्रभात नगर कॉलोनी निवासी नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन अरुण कुमार के 24 वर्षीय भतीजे पवन पुत्र गिरिराज फोटोग्राफी का काम करता था। वह शादी में फोटोग्राफी करने के लिए घर से बिना बताए चला जाता था। पिछले तीन दिन से वह लापता चल रहा था। परिजनों ने सोचा कि वह फोटोग्राफी के कार्य से किसी शादी समारोह में गया होगा।

परंतु रविवार दोपहर चेतावाला गांव के समीप हस्तिनापुर-चांदपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर राजकीय डेयरी फार्म कृषि प्रक्षेत्र के समीप उसका शव पुलिया के नीचे पड़ा दिखाई दिया। जिसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे सीओ आशीष शर्मा ने हत्या की जानकारी पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी।

18 12

जिसके बाद फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच के सैंपल लिए। उधर, घटना की जानकारी परिजनों को लगी तो परिजनों में कोहराम मच गया। सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए नाम दर्ज तहरीर दी है।

घटनास्थल से बहन कुछ दूरी पर कर रही थी कार्य

घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मृतक की बहन काम कर रही थी। रविवार दोपहर पुलिया के नीचे मिले चेयरमैन के भतीजे की हत्या से जहां हड़कंप मच गया। वहीं, मृतक की बहन घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर डेयरी फार्म में कार्य कर रही थी, लेकिन घटना की जानकारी उसे नहीं लगी। घंटों बाद डेयरी फार्म में कार्य कर रहे थे, कुछ लोग मौके पर पहुंचे। उनमें मृतक की बहन भी शामिल थी। हत्या की जानकारी मिलने के बाद महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img