Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

नगर निकाय चुनाव के लिए तहसील स्तर पर किया जाएगा नामांकन

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शामली जनपद की 10 नगर निकाय में प्रथम चरण में आगामी 4 मई को मतदान होगा, जबकि नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार 11 अप्रैल से प्रारंभ होगी। नामांकन के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार 11 अप्रैल से होने वाले नामांकन पत्रों की बिक्री तथा नामांकन पत्र जमा करने के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि जनपद की तीन नगरपालिका परिषद तथा सात नगर पंचायत में अध्यक्ष तथा वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन तहसील स्तर पर किया जाएगा। शामली तहसील के अंतर्गत आने वाली नगरपालिका परिषद शामली व नगर पंचायत एलम, बनत, थानाभवन तथा जलालाबाद नगर के लिए कलेक्ट्रेट में नामांकन किया जाएगा।

जबकि नगरपालिका परिषद कैराना तथा कांधला नगर पालिका के लिए तहसील कैराना में नामांकन किया जाएगा। इसके अलावा तहसील ऊन में नगर पंचायत ऊन, नगर पंचायत झिंझाना तथा नगर पंचायत गढ़ीपुख़्ता के लिए नामांकन किया जाएगा। नामांकन के लिए निर्वाचन अधिकारी तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img