Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

डीएम ने दिए नेत्र रोग सहायक आचार्य डॉ. शैली के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश

  • जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कराई जांच तो लापरवाही की हुई पुष्टि

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने राजकीय मेडिकल काॅलेज के नेत्र रोग के सहायक आर्चाय डाॅ. शैली राज के विरूद्ध विभागीय कार्रवाही के साथ ही आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं महामारी अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

अखिलेश सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजकीय मेडिकल काॅलेज के नेत्र विभाग के सहायक आचार्य डाॅ. शैली राज की तैनाती कोविड वार्ड में की गई थी।

डा. शैली राज के विरूद्ध कोविड वार्ड में न रहने की शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों की जांच उप जिलाधिकारी सदर से कराई गई। उप जिलाधिकारी की जांच आख्या में डाॅ. शैली राज एक्टिव क्वारंटाइन राजकीय मेडिकल काॅलेज में न रह कर अपने निजी आवास पर आवगमन करने के शिकायती तथ्यों की पुष्टि हुई हैै।

जिलाधिकारी ने बताया कि उप जिलाधिकारी सदर की जांच रिपोर्ट के आधार पर प्राचार्य राजकीय मेडिकल काॅलेज को निर्देश दिए गए है कि डाॅ. शैली राज के विरूद्ध विभागीय कार्रवाही करते हुए तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं महामारी अधिनियम के अन्तर्गत प्रभावी कार्रवाही करने के निर्देश दिए है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img