Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

खेत में गए युवक का कार में मिला शव

जनवाणी संवाददाता |

छ्परौली: थाना क्षेत्र के बदरखा गांव के जंगल में युवक का शव बरामद हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घटना स्थल से एक युवक का शव बरामद किया है । बताया जा रहा है कि युवक सुबह कार लेकर खेत गया हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में किया। परिजनों ने बताया कि सोमवार को वह अपनी कार में खेत में गया था। कार में ही शव पड़ा मिला।

बदरखा गांव निवासी अमित कुमार पुत्र ओमवीर सिंह (38) सोमवार देर रात कार लेकर खेत में गया था। वह घर नहीं लौटा। सुबह मंगलवार को परिजन खेत में गए। ट्यूबवेल के पास खड़ी ऑल्टो कार में अमित कुमार का शव पड़ा था। बैठे हुए की कनपटी पर गोली लगी हुई थी।

मृतक के पिता ओमवीर सिंह कुछ किसानों के साथ मंगलवार सुबह खेत पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। उन्होंने परिजनों तथा पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ओमवीर सिंह पुत्र जसवंत सिंह ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मौके से 315 बोर का देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस गाड़ी के अंदर से बरामद किए।मौके पर एसपी भी पहुंचे। परिजनों से पूछताछ की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img