Home Delhi NCR पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तर पहुंचे सीएम केजरीवाल

पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तर पहुंचे सीएम केजरीवाल

0
पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तर पहुंचे सीएम केजरीवाल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तर पहुंचे।

इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, सारे सवालों के जवाब देंगे। भाजपा के नेता मेरी गिरफ्तारी की बात कर रहे हैं।

वहीं, केजरीवाल के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं को दिल्ली के कश्मीरी गेट पर हिरासत में लिया गया है।

बता दें कि, आबकारी नीति घोटाला मामले में सीबीआई ने सीएम अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया है।