Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

अलर्ट मोड पर जिला, सड़कों पर उतरे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी

मुख्य संवाददाता |

बागपत: माफिया अतीक अहमद व उसके भाई की प्रयागराज में हत्या के बाद पूरे प्रदेश में जहां अलर्ट जारी कर दिया गया था वहीं बागपत जनपद में भी अलर्ट रहा। देर रात्रि ही अधिकारी सड़कों पर उतर आए थे और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया था। रविवार को डीएम व एसपी ने बागपत नगर सहित कई स्थानों पर भ्रमण किया और जनता से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। साथ ही निर्देश दिए कि अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जाए। अगर कोई माहौल खराब करने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाएगा। उसे बख्शा नहीं जाएगा।

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस की मौजूदगी में हुए इस हत्याकांड के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया था। बागपत जनपद में भी पुलिस ने रात्रि में ही सभी थानों व चौकियों में अलर्ट कर दिया था और चेकिंग शुरू कर दी थी। जनपद में थाना व चौकी पुलिस ने रात में गश्त भी की। एसपी अर्पित विजयवर्गीय पुलिस फोर्स के साथ बड़ौत व रटौल में रात्रि में ही गश्त की थी और शांति व्यवस्था कायम रखने का आह्वान किया था।

रविवार को जिलाधिकारी व एसपी अर्पित विजयवर्गीय अन्य अधिकारियों के साथ मय फोर्स भ्रमण किया। उन्होंने बागपत नगर में भ्रमण किया। यहां अलग-अलग समुदायों के लोगों से भी बातचीत की और शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। इसके अलावा थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि कहीं भी माहौल खराब नहीं होना चाहिए। जो भी माहौल खराब करता है उसके खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाए। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जाए। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाए।

अफवाह फैलाकर माहौल खराब न होने दिया जाए। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में गश्त लगातार जारी रहे। किसी भी तरह की गड़बड़ी करने और माहौल खराब करने का कोई प्रयास करता है तो तुरंत जेल भेजा जाए। जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखी जाए।

70 7

बॉर्डर व अन्य स्थानों पर हुई सघन चेकिंग

जनपद में अलर्ट जारी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। हरियाणा-यूपी को जोड़ने वाली निवाड़ा चेक पोस्ट पर सीओ विजय चौधरी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां सभी गाड़ियों को जांच के बाद ही आगे भेजा गया। इसके अलावा जनपद में सभी थानों व चौकियों की ओर से फ्लैग मार्च भी निकाला गया। एएसपी मनीष मिश्रा, एसडीएम पूजा चौधरी व सीओ विजय चौधरी ने बागपत नगर में फ्लैग मार्च निकाला।

रटौल, खेकड़ा में एसडीएम ज्योति शर्मा व सीओ प्रीता सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। बड़ौत एसडीएम सुभाष सिंह व सीओ बड़ौत के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकालकर शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। बालैनी, बरनावा, भड़ल आदि सभी चौकियों पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जनपद में पुलिस ने गश्त कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। चेतावनी भी दी कि यदि माहौल खराब करने का प्रयास किया तो सख्ती से निपटा जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img