Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

किसान मजदूर संगठन पार्टी ने नगर पालिका से उतारा ब्राह्मण प्रत्याशी

जनवाणी ब्यूरो |

बलरामपुर: बलरामपुर नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी हुई तेज हो गई है ,हर पार्टी अपने प्रत्याशी एंव समर्थकों के साथ नामांकन करने और जिताने के पक्ष में खड़ी है, किसान मजदूर संघर्ष पार्टी ने बलरामपुर नगर पालिका से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी और ब्राह्मण चेहरा कथा वाचक करुण कुमार मिश्रा का रविवार को नामांकन करवाया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष शीतला प्रसाद मिश्रा ने बताया है कि बलरामपुर ब्राह्मणों का गढ़ है लेकिन किसी पार्टी ने ब्राह्मणों को टिकट नहीं दिया,समाज और देश के विकास में ब्राह्मणों ने बड़ा योगदान दिया है,लेकिन जब राजनीति में भागीदारी की बात होती है तो ब्राह्मणों को पीछे कर दिया जाता है, हमारी किसान मजदूर संघर्ष पार्टी बलरामपुर में ब्राह्मणों के योगदान को देखते हुए करुण कुमार मिश्र को प्रत्यासी बनाया है,और इस बार पूरा ब्राह्मण समाज हमारे प्रत्यासी को जिताएगा।

वरिष्ठ पत्रकार प्रदेश प्रवक्ता प्रशांत शुक्ला एवं मंडल अध्यक्ष जिला अध्यक्ष युवा साथी और सदस्य भी उपस्थित थे ,किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के उम्मीदवार करुण कुमार मिश्रा ने स्वयं को धनबल से कमजोर एवं मनोबल से मजबूत बताते हुए कहा कि मुझे अगर जनता ने मौका दिया तो मैं अपने आखरी सांस तक जनता की सेवा करता रहूंगा और पालिका क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर कराऊंगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img