Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

सोमवार से भाजपा निकाय चुनाव में उतारेगी मंत्रियों को: संजय राय

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी कल सोमवार को नगर निकाय चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान नामांकन सभा का आयोजन किया जाएगा।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय राय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी पदाधिकारी नगर निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की नामांकन सभा को संबोधित करने पहुचेंगे। इसके साथ ही सभी जिलों में नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतों में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारी तथा प्रदेश सरकार के मंत्री पहुंचेंगे।

संजय राय ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी तथा कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय नगर निगम सहारनपुर के भाजपा महापौर तथा पार्षद पद प्रत्याशियों के समर्थन में नामांकन सभा को संबोधित करेंगे। वहीं कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही व प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर नगर निगम गोरखपुर के भाजपा महापौर तथा पार्षद प्रत्याशियों की नामांकन सभा को संबोधित करेंगे।

राय ने बताया कि कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं प्रदेश महामंत्री संजय राय नगर निगम लखनऊ तथा कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव नगर निगम प्रयागराज से भाजपा के महापौर तथा पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में नामांकन सभा को संबोधित करेंगे।

कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा तथा प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर नगर निगम आगरा तथा कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य तथा प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह नगर निगम झांसी एवं कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह एवं प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला नगर निगम वाराणसी से भाजपा के महापौर व पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में नामांकन सभा को संबोधित करेंगे।

नगर निगम मथुरा से भाजपा के महापौर तथा पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह तथा प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे व नगर निगम मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में राज्य मंत्री जसवंत सैनी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह तथा नगर निगम फिरोजाबाद से पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रदेश के राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल तथा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा नामांकन सभा को संबोधित करेंगे।

संजय राय जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतों में भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन सभाओं के दौरान शामली में प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश खटीक, मुजफ्फरनगर में प्रदेश सरकार के मंत्री सोमेन्द्र तोमर, बिजनौर में प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सम्भल में प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह, अमरोहा में प्रदेश सरकार के मंत्री संजय गंगवार, मैनपुरी में प्रदेश सरकार के मंत्री अनूप प्रधान, फिरोजाबाद जिला में प्रदेश सरकार के मंत्री अजीत पाल, फतेहपुर में प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान, जालौन में प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मवीर प्रजापति, ललितपुर में प्रदेश सरकार के मंत्री रामकेष निषाद, बहराइच में प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद, हरदोई में प्रदेश सरकार के मंत्री जे0पी0एस राठौर, रायबरेली में प्रदेश सरकार के मंत्री प्रतिभा शुक्ला, श्रावस्ती में प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश राठौर, सीतापुर में प्रदेश सरकार के मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, उन्नाव में प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह, गोण्डा में प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, लखीमपुर में प्रदेश सरकार के मंत्री आशीष पटेल, प्रतापगढ़ में प्रदेश सरकार के मंत्री नितिन अग्रवाल, चन्दौली में प्रदेश सरकार के मंत्री संजीव गौंड, जौनपुर में प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, गाजीपुर में प्रदेश सरकार के मंत्री रवीन्द्र जायसवाल, कुशीनगर में प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश शर्मा, महराजगंज में प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु सम्मलित रहेंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img