Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी सड़क हादसे में बाल-बाल बचे

  • मेरठ-करनाल हाईवे पर काबड़ौत के पास अचानक गाड़ी के सामने आया सांड

  • विधायक की स्कॉर्पियो गाड़ी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त

  • हादसे के वक्त गाड़ी के बैलून खुलने से बच गई विधायक की जान

जनवाणी संवाददाता |

शामली: राष्ट्रीय लोकदल के शामली विधायक प्रसन्न चौधरी सोमवार की रात मेरठ- करनाल हाईवे पर गांव बड़ौत के पास एक सड़क हादसे में उस समय बाल-बाल बच गए जब उनकी गाड़ी के सामने अचानक आवारा पशु सांड गया।

हादसे में विधायक की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही, हादसे के वक्त बैलून के खुलने से विधायक और चालक तथा गनर बाल-बाल बच गए। यह हादसा सोमवार की रात करीब 10 बजे हुआ। रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी कलेक्ट्रेट के समीप स्थित कार्यालय से स्कॉर्पियो गाड़ी एचआर 10/ वाई 0011 से मेरठ के पल्लवपुरम स्थित आवास पर जा रहे थे।

16 22

बताया गया कि जब विधायक मेरठ -करनाल हाईवे पर बड़ौत नदी का पुल क्रॉस कर करीब 500 मीटर आगे पहुंचे तो अचानक उनकी गाड़ी के सामने एक सांड आ गया। इसी बीच चालक ने गाड़ी को काफी नियंत्रित करने की कोशिश की लेकिन बावजूद उसके गाड़ी की जोरदार टक्कर सांड से हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। विधायक प्रसन्न चौधरी ने बताया कि गाड़ी में सिक्योरिटी के लिए लगे बैलून हादसे के वक्त तुरंत खुल गए जिससे उनकी तथा चालक के साथ साथ गनर की जान बच गई। विधायक ने बताया कि गाड़ी के एक हिस्से में चिंगारी भी उठ गई थी।

साथ ही, पूरी गाड़ी धुआं से भर गई थी लेकिन तब तक वे तथा चालक और गनर गाड़ी से बाहर कूद चुके थे। हादसे के बाद उधर से गुजर रहे राहगीरों ने विधायक को देखा तो वे हतप्रभ रह गए।

साथ ही, पुलिस और परिचितों को सूचना दी। मंगलवार की सुबह रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी अपने कार्यालय पर पहुंचे तो हादसे की खबर पाकर बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतक उनका कुशलक्षेम जानने के लिए पहुंचे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img