Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

शास्त्रीय नृत्य कला ने किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध

  • लिप्सा सत्पथी ने प्रस्तुत किया पारम्परिक ओडीसी नृत्य

जनवाणी संवाददाता |

खतौली: नगर के कुंद कुंद जैन इंटर कॉलेज में शिक्षा विभाग व जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर ओडीसी नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त मनोहारी कार्यक्रम प्रधानाचार्य अनुराग जैन के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यशाला में शास्त्रीय संगीत नृत्य और संस्कृति की शानदार प्रस्तुति कला पारंगत लिप्सा सत्पथी द्वारा की गई। उनकी शास्त्रीय नृत्य कला ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम संचालन शिक्षक जेपीगौतम ने किया।

कार्यक्रम शुभारंभ णमोकार महामंत्र तथा सरस्वती वंदना करते हुए मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन करके किया गया। इस कार्यक्रम को स्पिक मेके द्वारा शास्त्रीय संगीत और भारतीय सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए विद्यालयों में अभियान के रूप में आयोजित किया जा रहा है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर. एम. तिवारी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सम्मानित अतिथियों को पीत वस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। छात्र छात्राओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर ज्ञान अर्जित किया।

प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने बताया भारतीय संस्कृति अनेकता में एकता रखती है। इन आयोजनों के माध्यम से हम राष्ट्रीय व सनातन संस्कृति तथा लोक परंपराओं से जुड़ते हैं। युवा वर्ग को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास है।अनेक विद्यालयों से अतिथि उपस्थित रहे। समारोह में प्रधानाचार्य डा.विभु चौधरी, विजय शर्मा, सोमपाल, डा. कुंवर सिंह,डा.राजेश कुमारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सत्येंद्रपाल सिंह ,अजय जैन,संध्या नागर,मोनिका शर्मा ,प्रियंका जैन, नूतन देवी,पायल, ऋतु जैन, नीरज शर्मा, नेहा जैन, विकास मोतला, जे.पी.गौतम, चंदन शर्मा, इंदु, पारुल, रजनी, मीनाक्षी, लवी,राजकुमार जैन डॉ. अमित जैन,प्रमोद मोतला, गौरव,मनोज,अनिल,मोहित सहित समस्त कॉलेज परिवार का सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img