कैबिनेट मंत्री ने काफिला से उतर कर दुकान पर बैठकर चाय पर किया चुनावी चर्चा
जनवाणी संवाददाता |
रोहनिया: मोहनसराय हाईवे स्थित चौराहे पर मंगलवार को दोपहर में भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में वाराणसी से प्रयागराज जाते समय जलशक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ नगर पंचायत गंगापुर के भाजपा प्रत्याशी स्नेह लता सेठ द्वारा माला पहना कर जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह चौराहे पर स्थित रमाशंकर गुप्ता के चाय की दुकान पर बैठकर लोगों के साथ चाय भी पिया। जिसके दौरान कैबिनेट मंत्री ने जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा से नगर निकाय तथा नगर निगम की चुनाव पर चर्चा भी किया। चाय पर चर्चा के दौरान मौके पर पहुंची नगर पंचायत गंगापुर की भाजपा प्रत्याशी स्नेह लता सेठ ने भी स्वागत व चुनाव को लेकर बातचीत भी किया।
इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय राज यादव, रमाशंकर गुप्ता, सिद्धार्थ कुशवाहा, स्नेहलता सेठ, पूर्व चेयरमैन दिलीप सेठ, जयप्रकाश गुप्ता, संतोष सेठ, राजेश पटेल खन्ना, श्यामजी गुप्ता, अश्वनी पांडेय, सुधीर वर्मा राजू, अजय विश्वकर्मा , रामचंद्र, विपिन पांडेय, रंजनी सिंह, अरविंद सिंह पिंटू इत्यादि लोग उपस्थित रहे।