
हिंदुस्तान में भारत रत्न सम्मान सबसे बड़ा सम्मान है, जिसे दिया जाना इस बात को जाहिर करता है कि इस सम्मान को पाने वाला इंसान कोई साधारण इंसान नहीं होता। हिंदुस्तान में अब तक अनेक ऐसे महान लोग हुए हैं, जिन्हें अब तक तो भारत रत्न सम्मान दे दिया जाना चाहिए था। ऐसी ही महान शख्सियतों में से एक महान शख्सियत का नाम है जाट शासक राजा महेंद्र प्रताप, जो अब इस दुनिया में भले ही नहीं हैं, लेकिन उनकी वजह से न केवल देश की स्वतंत्रा के लिए भड़की क्रांति की चिंगारी में अनेक आहुतियां मिलीं, बल्कि देश के कई वर्ग और कई परिवार भी आबाद हुए और आज इन्हीं राजा महेंद्र प्रताप की वजह से उनकी पीढ़ियां भी आबाद हैं। उत्तर प्रदेश के मुरसान में 1 दिसम्बर, 1886 जन्में राजकुंवर महेंद्र प्रताप यूं तो युवा होकर मथुरा के शासक बने और राजा महेंद्र प्रताप के नाम से ख्यात हुए, जो न्याय प्रिय, किसान, गरीब हितैषी और दबे-कुचलों को भी सम्मान और समान हक देने वाले थे।