Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

प्रतिबंधित नशीली गोलियो के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

  • हरियाणा पंजाब के हाईवे पर बने ढाबों पर सप्लाई करते थे नशीली गोलिया

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: हरियाणा बार्डर पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार सवार दो तस्करों को प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया है। नशीली दवाइयों को हरियाणा और पंजाब में हाईवे के ढाबों पर सप्लाई करते थे।

मेरठ करनाल हाईवे पर स्थित बिडौली चेकपोस्ट पर मंगलवार की रात्रि को चेकपोस्ट प्रभारी राजन पुंडीर ने चेकिंग के दौरान शामली की ओर से करनाल जा रही मारुति वैगनआर कार को रुकने का इशारा किया तो कार चालक गाड़ी लेकर भागने लगा पुलिस ने पीछा कर कार सवार दो लोगों को हिरासत मे लिया।

वैगनआर की तलाशी लेने पर उसमें प्रतिबंधित बत्तीस हजार नशीली गोलियां बरामद की। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों ने अपने नाम सोनू टंडन पुत्र राजेन्द्र निवासी गांव मिढकाली, पंकज शर्मा पुत्र हरिप्रकाश शर्मा निवासी गांव बरकता थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर बताया है।

सोनू एवं पंकज ने बताया यह गोलियां शामली में हमें एक व्यक्ति ने दी है जिसका हम नाम पता नहीं जानते। इन नशीली गोलियो को हम हरियाणा, पंजाब में हाईवे पर स्थित ढाबों पर अच्छे दामों में बेच ते है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालानी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया बिडौली चैकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान कार सवार पंकज, सोनू को नशीली गोलियो के साथ गिरफ्तार किया है।जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालानी कार्रवाई की गयी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img