रामपुर मनिहारिन: गोचर महाविद्यालय की वार्षिक खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ जीवन में खेलों का भी बड़ा महत्व है।
गोचर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय गुर्जर विधा प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह, सचिव चौधरी तेजसिंह ने दीप प्रज्वलित कर के किया। कार्यक्रम में वर्ष 2022-23 में माँ शाकम्भरी देवी यूनिवर्सिटी में आयोजित वालीबाल, ऊंची कूद, लम्बी कूद, सौ, दो सौ व आठ सौ मीटर दौड़ व रिले दौड़, आदि खेल प्रतियोगिताओं के साथ साथ योगा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीपीएड, बीएससी फिजिकल, बीए के गायत्री गोयल, खुशी धीमान, हर्ष भार्गव, चारु पंवार, विशाल, मुस्कान आदि छात्र छात्राओं के अलावा अंकुर, विपिन, खुशी धीमान, पूनम को चैम्पियन शिप पुरुस्कार गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मैडल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर चौधरी देवराज सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ बच्चों के जीवन में खेलों का शामिल होना भी जरूरी है। क्योंकि खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। कालिज के प्राचार्य डाक्टर ओमकार सिंह ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस दौरान सचिव चौधरी तेजसिंह, पूर्व प्राचार्य डाक्टर जयमल सिंह, आर के पीजी प्राचार्य शामली, योगेश पंवार, डाक्टर ज्ञान सिंह, डाक्टर राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी देवराज सिंह ने की।