Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक: रूड़की में पृथ्वी दिवस समारोह का आयोजन

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-एक रूड़की में पृथ्वी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य समारोह विद्यालय के प्रातः कालीन सभा में आयोजित हुआ। अपने संबोधन में प्राचार्य चन्द्रशेखर बिष्ट ने बताया कि अर्थ डे या पृथ्वी दिवस पूरे विश्व में 22 अप्रैल के दिन एक साथ मनाया जाने वाला एक वार्षिक आयोजन है।

जीवन संपदा को बचाने के लिए पर्यावरण को शुद्ध रखने के बारे में जागरुक रहना आवश्यक है। पृथ्वी को बचाने के लिए ये जरुरी है कि हम पानी के प्राकृतिक स्रोतों को स्वच्छ रखें तथा ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगायें और उनका संरक्षण करें। प्रकति संरक्षण के लिए एक ट्रस्टी की तरह प्राकृतिक सम्पदा को अगली पीढ़ी के लिए सुरक्षित रखना हमारा दायित्व है।

तत्पश्चात प्राथमिक विभाग के कक्षा 5 अ की छात्रा ज्योति बिष्ट द्वारा पानी को स्वच्छ रखकर धरती बचाने के सन्देश के ऊपर एक विशेष प्रस्तुति दी गयी। प्राथमिक विभाग के नन्हे मुन्ने बच्चों ने फैंसी ड्रेस के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए हवा, पानी तथा पेड़ों को बचाने के लिए जागरूक किया।

इस अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का जैसे, नारा लेखन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

कक्षा 2 से 5 में रोल प्ले प्रतियोगिता में आराध्या (5 अ) ने प्रथम , आरना काला (4 ब) ने द्वितीय एवं मिशिका यादव (4 स) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

कक्षा 2 से 5 में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में समृद्धि (3 ब) ने प्रथम , सक्षम सारस्वत (4 स) ने द्वितीय एवं देवप्रिया चौधरी (4 स) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

भाषण प्रतियोगिता में मिस्बाह रशीद ( 12 ब ), ने प्रथम, इशफा परवीन (10 ब ) ने द्वितीय एवं तन्नु सैनी (9 ब ) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नारा लेखन प्रतियोगिता में तारावी गोस्वामी ( 8 स ), ने प्रथम, वंशी (6 अ) ने द्वितीय एवं कनिष्क अरोरा (8 अ ) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विजयी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उप प्राचार्या अंजू सिंह ने कहा कि जनसंख्या की बढ़ोतरी ने प्राकृतिक संसाधनों पर अनावश्यक बोझ डाल दिया है इसलिए इसके संसाधनों के सही इस्तेमाल के लिए पृथ्वी दिवस जैसे कार्यक्रमों का महत्व बढ़ गया है। प्रदूषण का स्तर इन दिनों बहुत अधिक बढ़ रहा है। इससे पृथ्वी को बचाने का एकमात्र तरीका अधिक से अधिक पेड़ लगाना है। पेड़ों से घिरे क्षेत्र, गांव और जंगल शुद्ध पर्यावरण को बढ़ावा देते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img