Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़

  • कपड़े फाड़े, किडनैप करने का किया प्रयास, पुराने केस में समझौता कराने आए थे आरोपी

जनवाणी संवाददाता |

भोपा: कस्बे में घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ की गई। कपड़े फाड़कर युवती का अपहरण का प्रयास भी किया गया। विरोध करने पर आरोपी मारपीट करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। युवती से छेड़छाड़ के पुराने मुकदमे में समझौता करने से इनकार करने पर आरोपियों ने यह हरकत की है। थाना भोपा क्षेत्र के गांव गादला में एक युवती से घर में घुसकर छेड़छाड़ की गई थी।

मामले में 4 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया था। पुलिस की सख्ती देखकर आरोपियों ने पीड़ित पर ही फैसले का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। आरोप है कि सभी आरोपी पीड़िता के घर पहुंचे और फैसले से इनकार करने पर विवाहिता से छेड़छाड़ की। उसके अपहरण का प्रयास किया और कपड़े भी फाड़ दिए। विरोध करने पर पीड़िता की गर्दन पर चाकू से वार किया।

आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट करते हुए पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस मामले में भी शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ करने के मामले में आसिफ उर्फ सोनू और आरिफ पुत्रगण तुफैल, रोहित तथा कादिर और आफताब के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img