200 वर्ष पुराने सिद्धपीठ मंदिर में हवन पूजन, भक्तों की लगी भीड़
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: मां शाकुंभरी देवी का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने हवन पूजन कर मां से मन की मुराद मांगी। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने मातारानी का पूजन व आरती कर छप्पन भोग लगाया।
रविवार को सिद्धपीठ श्री शाकुंभरी देवी मंदिर पान मंडी लंबा बाजार में अक्षय तृतीया पर मां भगवती शाकुंभरी प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि सर्व सामाजिक संस्था अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने मातारानी की आरती व छप्पन भोग लगाया। बहुत बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने मातारानी का गुणगान किया।
आयोजन संयोजक प्रणव शर्मा ने बताया कि यह बहुत प्राचीन मंदिर है, जो लगभग दो सौ साल से है, पहले यह कच्चा मंदिर था और पचास साल पहले इसका जीर्णोंद्धार कराया गया था। तभी से अक्षय तृतीया पर मातारानी की आरती व छप्पन भोग लगाया जाता है।
फिर भंडारा आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर मंदिर को बहुत ही सुन्दर तरीके से सजाया गया है। कार्यक्रम के आयोजन में सुशीला गोयल, गौरव सिंघल, रेणुका धीमान, नम्रता वत्स, शौर्य वत्स, अनमोल वत्स, प्रणव शर्मा, प्रख्यात सिंघल, श्रेयांस सिंघल, राधे सिंघल आदि का सहयोग रहा।