वाराणसी: कैंट स्टेशन पर मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा एक संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया तथा इसी के तहत उत्कृष्ट रेल सेवाएं प्रदान करने वाले 11 संरक्षा कर्मियों को संरक्षा पुरस्कार से पुरस्कृत भी किया गया। मंडल के वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी मनीष शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस सेमिनार में मंडल के अनेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
इस सेमिनार में संरक्षा संबंधी अनेक बिंदुओं जैसे दुर्घटनाओं के कारण और उनका निवारण, आपात स्थिति की रोकथाम और उससे बचाव,संरक्षा संबंधी समस्त नियमों का पूर्णतया पालन,मंडल में दुर्घटनाओं को घटित होने से रोकने संबंधी उपाय जैसे अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए इस संबंध में आवश्यक सुझाव एवं निर्णय लिए गए।इसके अतिरिक्त इस अवसर पर संरक्षा संबंधी सराहनीय कार्य करने वाले मंडल के 11 कर्मचारियों को वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी मनीष शर्मा एवं वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) रंजीत कुमार द्वारा संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया। जिनके नाम निम्नवत हैं: धर्मेन्द्र कुमार यादव, ट्रेन मैनेजर/वाराणसी, राजकुमार सिंह, सहायक लोको पायलेट/डी.डी.यू., विवेक कुमार मौर्य, ए.एल.पी./डी.डी.यू, रामनाथ सिंह, ट्रैकमैन/गेटमैन/प्रयाग, प्रशांत कुमार वर्मा, स्टेशन मास्टर/त्रिलोचन महादेव, छोटेलाल, ट्रैकमैन/खालिसपुर, सतीश कुमार सिंह, लोको पायलेट/वाराणसी, प्रदीप कुमार पाल, स्टेशन मास्टर/अकबरपुर, रविशंकर, स्टेशन अधीक्षक/सराय कनसरायां, रमाशंकर, स्टेशन मास्टर/बाबतपुर एवं श्वेताब सुमन, टेक्नी III, सी एंड डबल्यू/वाराणसी हैं।