Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

प्लॉट की पैमाइश कराने पर संघर्ष

  • बुजुर्ग घायल, घर में घुसकर बोला हमला, पुलिस ने 10 पर की एफआईआर दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

बुढाना: क्षेत्र के एक गांव में प्लॉट की पैमाइश को लेकर दो परिवारों के बीच संघर्ष हो गया। मामला इतना बढा कि घर में बैठे बुजुर्ग पर हमला बोल दिया गया। जिससे बुजुर्ग की नाक की हड्डी टूट गई, और गंभीर चोट आई। जिन्हें हायर सेंटर दिल्ली रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र बुढ़ाना के गांव हुसैनपुर कला में एक प्लाट की पैमाइश को लेकर हंगामा हुआ है। गांव निवासी आरिफ कुरैशी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गांव के बाहरी मेन सड़क पर उनका एक प्लॉट है। उसके पिताजी फुरकान अहमद उस की पैमाइश करा रहे थे। आरोप है कि उन्हीं के रिश्तेदारों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद उनके पिता फुरकान वहां से हटकर उसके ताऊ के घर पर चले गए। आरिफ ने बताया कि सभी आरोपियों ने उसके ताऊ के घर पर हमला बोल दिया।

पहले तो घर के बाहर पथराव किया और उसके बाद घर में घुसकर उसके पिता फुरकान को ईंट मारकर उनकी नाक की हड्डी तोड़ दी। मारपीट के दौरान फुरकान को शरीर के दूसरे हिस्सों में काफी चोट आई। गंभीर घायल अवस्था में फुरकान को सीएचसी बुढ़ाना से मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर दिल्ली ले जाया गया।

आरिफ ने बताया कि उसके पिता की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में सलीम, अदनान, नईम, मुस्तफा, बालू, इस्लाम और शमशाद आदि 10 आरोपियों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img