जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज शुक्रवार को मौसम विभाग ने बरिश की संभावना जताई है। दरअसल, अप्रैल का मास आमतौर पर गर्म होता है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार होता है, लेकिन इस बार कुछ ही बार ऐसा हुआ है जब पारा 40 के पार पहुंचा है।
बता दें कि, वर्ष 2012 में अप्रैल का महीना सबसे ठंडा रहा था। उधर मौसम विभाग का कहना है कि, एक-दो दिन में फिर मौसम बदलेगा और दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है। तापमान में और गिरावट आएगी।