Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

निकाय चुनाव को लेकर बीएसएफ के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

जनवाणी संवाददाता |

गंगोह: शुक्रवार को एसपी देहात सागर जैन ने निकाय चुनाव के मद्देनजर कोतवाली पहुंच कर पुलिस स्टाफ की मीटिंग ली। उन्होंने स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। इसके बाद बीएसएफ व पुलिस बल को साथ लेकर नगर के मेन रोड, मोहल्ला टाकान, शिव चैक आदि स्थानों से होते हुए फ्लैग मार्च किया। कई जगह जवानों ने थोडी देर ठहर कर स्थिति का आंकलन भी किया।

उन्होंने कस्बे की जनता से चुनाव के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। उन्होंने सख्त लहजे में कहा की चुनाव के दौरान माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। एसपी देहात के नेतृत्व में निकाले गए मार्च में सीओ गंगोह अभितेज सिंह, फ्लैग बीएसएफ के कंमांडेंट जब्बार हुसैन, कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा आदि शामिल रहे। मार्च के दौरान सडक किनारे फैले अस्थायी अतिक्रमण करने वालो को अतिक्रमण चेतावनी दी गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...

Saharanpur News: 1582 स्थानों पर होलिका दहन, ड्रोन निगरानी के साथ 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: आगामी होली पर्व और रमजान माह...

Holi 2026: 2 या 3 मार्च? होलिका दहन को लेकर असमंजस खत्म, जानें शुभ मुहूर्त

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

स्वच्छता का पर्व है होली

होली का प्रारंभ हुआ, घर-खलिहान से कूड़ा-कचरा बुहार कर...

होली वह है जो हो…ली

दिनेश प्रताप सिंह ‘चित्रेश’ एक समय था, जब होली पूरे...
spot_imgspot_img