Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

स्टेडियम में बढ़ी खिलाड़ियों की संख्या, राजस्व भी बढ़ा

  • सत्र 2023-24 के लिए स्टेडियम में रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़ी, चार लाख से अधिक राजस्व प्राप्त किया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: केन्द्र व राज्य सरकारें खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रहीं है। इसका परिणाम भी सामने आनें लगा है। जहां पिछले सत्र 2022-23 के अप्रैल माह का राजस्व साढ़े पांच हजार था वह इस बार अप्रैल माह में साढेÞ चार लाख से अधिक जा पहुंचा है और अभी भी खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंच रहें है। इसके साथ ही पहले जहां केवल छह खेलों में रजिस्ट्रेशन हुआ था अब खेलों की संख्या भी बढ़कर 15 हो गई है।

खेलों के साथ राजस्व भी बढ़ा

कैलाश प्रकाश स्टेडियम में जहां पिछले सत्र में केवल छह खेलों में जिनमें क्रिकेट के लिए 29, कुश्ती के लिए 15, बॉक्सिंग के लिए 17, हॉकी के लिए 20, शूटिंग के लिए 32 व एथलेटिक के लिए 12 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस बार बॉस्किटबॉल, जिमनास्टिक, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल व खेलों इंडिया जैसे खेलों के लिए भी रजिस्ट्रेशन हुआ है। वहीं पिछले सत्र के लिए 30 अप्रैल 2022 तक राजस्व केवल 5 हजार 434 था वह इस बार अप्रैल माह में ही 4 लाख 66 हजार 341 तक जा पहुंचा है जो अभी बढ़ रहा है। इसमें जिला प्रोत्साहन खेलकूद राशी एक लाख 25 हजार 300 रूपये भी शामिल है।

खेलों के लिए अप्रैल में हुआ रजिस्ट्रेशन

18 साल से कम आयु के खिलाड़ी शौकिया खिलाड़ी
1. क्रिकेट 36 01
2. कुश्ती 12 01
3. बॉक्सिंग 50 08
4. हॉकी 52 03
5. शूटिंग 22 00
6. बॉस्केटबॉल 62 03
7. जिमनास्टिक 19 04
8. कबड्डी 13 01
9. फुटबॉल 03 00
10. वॉलीबॉल 04 00
11. बैडमिंटन 37 64
12. एथलेटिक 128 48
13. खेलो इंडिया 25 00
14. तैराकी 04 19
15. भारौत्तोलन 30 04
कुल 497 156

पहले स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं कम थी, लेकिन इस बार सरकार ने कई सुविधाओं समेत कोचों की नियुक्तियां की है।

26 1

इस वजह से खिलाड़ियों का खेलों के प्रति रूझान बढ़ा है। इसी वजह से खिलाड़ियों की संख्या व राजस्व में इजाफा हो रहा है। -योगेन्द्र पाल सिंह, प्रांतीय क्रीड़ाधिकारी, मेरठ।

प्रियंका गोस्वामी, पारुल चौधरी के कोच का छलका दर्द

कैलाश प्रकाश स्टेडियम के एथलीट कोच का दर्द छलका है। पिछले चौदह सालों से अंतराष्टÑीय व राष्टÑीय स्तर के एथलीट देश को देनें वाले कोच ने उप्र एथलेटिक संघ पर अपनी अनदेखी करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने इसे अपनी प्रतिभा को दबाए जाने का क्षणयंत्र भी बताया है। कैलाश प्रकाश स्टेडियम के एथलेटिक कोच गौरव त्यागी ने उप्र एथलेटिक संघ पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला एथलेटिक संघ के सचिव को पत्र लिखकर अपना दर्द बताया है। कोच गौरव का कहना है 30 अप्रैल 2023 (रविवार) को उप्र एथलेटिक संघ द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए चुने गए उभरते कोचों को पुरस्कृत करने की सूची में उनका नाम शामिल नहीं किया है। ज

बकि उन्होंने वर्ष 2022-23 में राष्टÑीय स्तर पर एथलीट विधि चौधरी जूनियर नेशनल गोल्ड मेडल 2022-23 व खेलों इंडिया गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता 2022, ख्याती माथुर जूनियर नेशनल स्वर्ण पदक विजेता 2022 व खेलों इंडिया 2022 में स्वर्ण पदक विजेता, रित राठौर खेलों इंडिया गेम्स 2022 में कांस्य पदक विजेता, मानसी तोमर अंडर-23 एथलेटिक चैंपियनशिप 2022 में रजत पदक विजेता जैसे एथलीट दिए है। साथ ही वर्ल्ड एथलेटिक चैंपियनशिप के स्टीपलचेस में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली पारूल चौधरी व प्रियंका गोस्वामी जिन्हें 2020 में टोक्यों ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया है को भी कोचिंग देते रहें है।

27 1

ऐसे में इन खिलाड़ियों के कोच गौरव त्यागी को सत्र 2022-23 के उभरते हुए कोचों की सूची में शामिल नहीं किया गया है। कोच ने जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार को पत्र लिखकर अपने साथ भेदभाव होने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने अपनी प्रतिभा को नजर अंदाज करने की बात कही है। 20 अप्रैल को जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार ने यूपी एथलेटिक संघ के सचिव को कोच गौरव त्यागी का नाम 2022-23 सत्र के उभरते हुए कोचों की सूची में शमिल करने के लिए भेजा था लेकिन 30 अप्रैल हो हुए पुरस्कार समारोह में यूपी एथलेटिक संघ ने इसकी अनदेखी की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img