Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

रेलवे पुलिस ने दिया जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं का संदेश

जनवाणी ब्यूरो |

लक्सर: जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं के नारे के साथ जीआरपी-आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन व रेलवे कालोनी में मार्च निकालकर नागरिकों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया। थानाध्यक्ष ने रेलवे परिसर में व्यक्तियों को मास्ट, सेनिटाइजर व शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अपील पर मंगलवार को जीआरपी थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र के नेतृत्व में जीआरपी व आरपीएफ के पुलिसकर्मियों ने रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया, रेलवे कालोनी में मार्च निकाला। थानाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हुई है लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है।

विशेषकर त्योहारी सीजन में बाजार में बढती भीड व ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद पहले से भी अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आरपीएफ निरीक्षक सोनी शर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क व शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना ही फिलहाल उपाय है।

थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र व आरपीएफ निरीक्षक ने रेलवे परिसर में नागारिकों व रेलकर्मियों को त्योहारी सीजन में विशेष सर्तकता बरतने तथा एसएमएस यानि मास्क, सेनिटाइजर व शारीरिक दूरी का पालन करने की शपथ दिलाई। इस दौरान साबर सिंह, मुकेश सैनी, करम सिंह तोमर, मुकेश सिलोरी, जितेंद्र पांचाल, जयपाल सैनी, किरणपाल, राजेश आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img