जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गुजरात हाईकोर्ट में याचिका शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि, याचिका में राहुल गांधी द्वारा की ‘मोदी सरनेम’ मामले में सजा पर रोक लगाने की मांग की गई है।
बता दें कि, इस मामले में राहुल गांधी को कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई थी।दरअसल, ‘मोदी सरनेम’ मामले में राहुल गांधी की याचिका पर गुजरात हाईकोर्ट ने बीते शनिवार को सुनवाई की थी। जिसके बाद राहुल गांधी के वकील अभिषेक मनु सिंघवी से 2 मई तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था।