Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

ग्रुप क्लब-60 ने संपन्न बैठक में लिया यह निर्णय

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पर्यावरण को समर्पित शास्त्रीनगर स्थित वरिष्ठजनों के ग्रुप क्लब-60 ने मंगलवार को संपन्न बैठक में निर्णय लिया है। वहां यह निर्णय लिया है कि, सभी सदस्यगण जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ आदि पररस्पर उपहार स्वरूप पौधे दिया करेंगे |

क्लब-60 के संयोजक हरि विश्नोई ने बताया कि ग्रुप में 62 वरिष्ठ नागरिक सदस्य हैं,जो सामूहिक रूप से जन्म दिन और वैवाहिक वर्षगांठ आदि मनाते हैं। उत्सव संग पर्यावरण संवर्धन हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी सदस्य ऐसे अवसरों पर भेंट स्वरूप पौधे उपहार में दिया करेंगे, ताकि हरियाली को अधिक से अधिक बढ़ाया जा सके।

इस क्रम में राजीव एवं निशा सक्सेना ने प्रवीण रस्तोगी एवं कंचन रस्तोगी की वैवाहिक वर्ष गांठ पर पौधा भेंट किया। इस अवसर पर साधना रस्तोगी, सुधा गुप्ता, उमा सिंह, वी पी शर्मा, पीडी स्वामी, महेश रस्तोगी व एस के सिंह आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img