Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

11 घंटे में काबू में आया पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ

  • वन विभाग की टीम ने शिवालिक की पहाड़ियों में छोड़ा

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: पेड़ पर चढ़े तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने 11 घंटे तक अभियान चलाया। घंटों की मशक्कत के बाद विभागीय अधिकारी तेंदुए को पकड़ सके। जिसके बाद उसे पिंजरे में कैद कर शिवालिक पहाड़ियों के सुरक्षित वन में ले जाकर छोड़ा गया।

सोमवार को थाना सिखेड़ा क्षेत्र के गांव दाहखेड़ी के जंगल में एक तेंदुआ उतर आया। लोगों ने तेंदुए को जंगल में खुले घूमते देखा तो कुतूहल की स्थिति बन गई। जानकारी पर आसपास गांव के लोग भी तेंदुआ देखने के लिए पहुंचना शुरू हो गए। लोगों के शोर और एकत्र होती भीड़ को देखकर चीता घबरा गया और पॉपुलर के पेड़ पर चढ़ गया। धीरे-धीरे चीते को देखने वाले लोगों की भीड़ लगना शुरू हो गई।

गांव दाह खेड़ी में जोली मार्ग पर एक किसान के खेत में खड़े पॉपुलर के पेड़ पर तेंदुआ घबराकर करीब 40 फीट ऊंची चोटी पर चढ गया। भीड़ एकत्र होने की सूचना मिली तो थाना सिखेड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गई जिसके बाद एक टीम का गठन कर उसे पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डिप्टी रेंजर कुलदीप सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम ने 11 घंटे तक विशेष अभियान चलाकर सोमवार रात करीब 12:00 बजे तेंदुए को पकड़ लिया। तेंदुए को एक पिंजरे में कैद कर शिवालिक की पहाड़ियों में ले जाकर छोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिवालिक की पहाड़ियों में स्थित वन क्षेत्र तेंदुए के लिए सुरक्षित माना जाता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img