Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

50 महिला और 108 पुरुष अभ्यर्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए

जनवाणी संवाददाता |

हरिद्वार: अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वीर सिंह बुदियाल की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन रोशनाबाद में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता व शारीरिक मानक परीक्षा आयोजित की गयी।

जनपद उधमसिंहनगर के अभ्यर्थियों की आज की शारीरिक दक्षता व शारीरिक मानक परीक्षा में कुल 56 महिला अभ्यर्थियों में से 50 ने प्रतिभाग किया जिनमें सभी 50 महिला अभ्यर्थी इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुईं।

साथ ही इस परीक्षा में कुल 115 पुरुष अभ्यर्थियों में से 108 पुरुष अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया तथा 108 पुरुष अभ्यर्थी इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। इसके अतिरिक्त मा आयोग के निर्देश पर पूर्व में अनुपस्थित 6 अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण एवं दौड़ कराई जानी थी, जिसमें एक पुरुष तथा 2 महिला अभ्यर्थी उपस्थित हुए तीनों ही शारीरिक मानक परीक्षा तथा दौड़ में सफल घोषित हुए।

उल्लेखनीय है कि जनपद देहरादून, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, चम्पावत, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्मोडा, चमोली, टिहरी तथा पिथौरागढ़ के अभ्यर्थियों की परीक्षा पूर्व में ही चुकी है। यह परीक्षा कल 5 मई तक होनी है तथा दिनांक 5 मई 2023 को जनपद हरिद्वार नगर के लेखपाल संवर्ग हेतु शारीरिक मानक परीक्षा के अंतर्गत दौड़ का आयोजन किया जाएगा ।

इस अवसर पर लोक सेवा आयोग के प्रतिनिधि विपुल जैन, सावेज अनवर ,समिति सदस्य जूही मनराल पुलिस उपाधीक्षक हरिद्वार, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला क्रीडा अधिकारी प्रदीप कुमार, सहायक भूलेख अधिकारी हरिहर उनियाल, सांख्यिकीय अधिकारी मदन बिष्ट आदि उपस्थित थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img