Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

जालौन सड़क हादसे में पांच की मौत, 17 लोग घायल

जनवाणी ब्यूरो

जालौन: बीते दिवस शनिवार की देर रात्रि में जिले में बरातियों से बस पलट जाने से 5 लोगों की जहां मौत हो गई तो वहीं 17 लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ है। घटना माधौगढ़ थाना इलाके के पास गोपालपुरा की बताई जा रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी माधौगढ़ में भर्ती करा दिया है। हादसे की सूचना पर एसपी डॉक्टर ईरज राजा भी मौके पर पहुंचे।

थाना रेंढर के ग्राम मड़ैला से बरातियों को लेकर एक बस थाना रामपुरा के ग्राम दुतावली आयी थी। यहां पर शादी की रस्में निपटने के बाद यह बस बारातियों को वापस लेकर ग्राम मडैला जा रही थी।

थाना माधौगढ़ क्षेत्र के गोपालपुरा के पास किसी अज्ञात वाहन की बस से टक्कर हो गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसी बीच किसी ने फोन से 112 पर सूचना दी, उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 17 घायलों को माधोगढ़ सीएचसी पहुंचाया। इनमें से पांच को डॉक्टर ने मृत घोषित कर कर दिया। गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img