Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

चित्रकूट: जिले की सीमा से सटे नयागांव चित्रकूट मध्यप्रदेश थाना अंतर्गत भरतघाट की मंदाकिनी नदी में नाव पर हुई। बांदा जिले के सोहाना गांव निवासी मनोज यादव (21) के साथ शुक्रवार की देर शाम को मप्र के बरौंधा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी घूमने आई थी।

देर रात तक दोनों नाव पर घूमते रहे। इसी बीच नाविक केवटरा निवासी संतोष कुशवाहा ने अपने अन्य साथियों से संपर्क किया और धीरे-धीरे दो नाव और इनके पास आ गईं। चित्रकूट मप्र थाना सर्किल के सीओ आशीष जैन ने बताया कि नाव पर प्रेमी मनोज किशोरी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था।

उसे देख अन्य नाविक भी उसी नाव पर आ गए। सभी ने किशोरी से दुष्कर्म किया। रात लगभग तीन बजे तक किशोरी के साथ हैवानियत की गई। इसके बाद नाविकों ने किशोरी व उसके प्रेमी को घाट किनारे उतारा और धमकी देकर भगा दिया। दोनों थाने पहुंचे और मामले की जानकारी दी।

किशोरी की तहरीर पर रिपोर्ट हुई दर्ज

तत्काल पुलिस टीम एक्शन में आई और चार घंटे के अंदर आरोपी संतोष कुशवाहा (20) के अलावा विनोद निषाद (23), चौगलिया सीतापुर निवासी पंकज जोशी (18), कटरा गूदर निवासी रामगोपाल निषाद (23), मोहित निषाद (23) को दबोच लिया गया। शनिवार को किशोरी के परिजन मौके पर पहुंचे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img