जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: बिहार के चुनाव बिहार व यूपी के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपाइयों ने कहा कि आगामी 2022 के चुनाव में यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी।
सोमवार को अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री सलीम टाइगर के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यूपी के उपचुनाव व बिहार के विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत का जश्न मनाते हुए केक काटा।
इस मौके पर महामंत्री सलीम टाइगर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में दोबारा से उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी और हृदय सम्राट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार विकास कर रही है।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ लगातार सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा अनेक योजनाएं चलाकर गरीब वर्ग के लोगों की सहायता की जा रही है। गृहमंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व एवं प्रधानमंत्री के निर्देशन में भाजपा की जीत हुई है।
मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह ने यूपी और बिहार की जीत कार्यकर्ताओं की जीत है। वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शर्मा ने कहा यूपी और बिहार का चुनाव इस बात को दर्शाता है कि लोगों के दिलों में भारतीय जनता पार्टी है। युवा नेता आमिर उमर ने कहा कि यह जीत आगामी चुनाव के संकेत बता रही है। इस जीत के लिए देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व सबसे महत्वपूर्ण है।
इस मौक़े पर राम अवतार उर्फ़ काले, संदीप शर्मा, काका उर्फ़ जमाल, मोहम्मद अकरम, अहमद फारुक उर्फ़ बब्लू स्वामी, इंतजार हुसैन, अजमल उर्फ़ माजू, राहुल चंद्रा, मोहन चौहान, विक्की चंद्रा, फुरकान अहमद आदि मौजूद रहे।

