जनवाणी संवादाता |
मेरठ: वर्तमान समय में आधार कार्ड बनवाने के लिए आवेदकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेरठ मंडल के अंतर्गत 39 घरों में आधार नामांकन व अपडेशन का कार्य किया जा रहा है। जिसमें कि शनिवार को विशेष रूप से महालॉगिन डे का आयोजन किया जाता है।
लेकिन अबकी बार शनिवार को दीपावली अवकाश होने के कारण पूर्व की भांति 12 नवंबर गुरुवार को सुबह आठ से छह बजे तक आधार कार्य स्पेशल ड्राइव महालॉगिन डे का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी वीर सिंह प्रवर अधीक्षक डाकघर मुजफ्फरनगर एवं मेरठ मंडल संयुक्त प्रभार ने दी।
उन्होंने बताया कि मेरठ मंडल के अंतर्गत मेरठ कैंट हेड ऑफिस, मेरठ सिटी हेड ऑफिस, मेरठ कचहरी, अमीनगर सराय, मोदीपुरम, टिकरी, बडौत हेडऑफिस, बिनौली, अग्रवाल मंडी खरखोदा, खेकड़ा, ढिकौली, आई ई परतापुर एलएलआरएम बागपत गेट, गांधीआश्रम, दोघट, दौराला, मेरठ यूनिवर्सिटी विक्टोरिया पार्क, साकेत, किठौर परीक्षितगढ़, सरधना, थापर नगर सीबी सरधना, एसपी कला, जानी छपरौली बुढ़ाना गेट, बागपत के एसपी खुर्द, वेस्टर्न कचहरी रोड हस्तिनापुर, बलवेडियर, केपी बराल मोहद्दीनपुर, गांधी चौक बड़ोत में आधार महालॉगिन डे मनाया जायेगा।
जिसमें आधार कार्य विशेष रूप से किया जाएगा। स्पेशल ड्राइव के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर नया आधार कार्ड निःशुलक, आधार अपडेशन के लिए 50 रूपए फुल बायोमेट्रिक अपडेशन हेतु 100 रूपए, कलर आधार प्रिंट 30 रूपए शुल्क के साथ आकर विशेष सुविधा का लाभ उठाने के लिए पहले पाएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की कोई बाध्यता नहीं है। सीधे अपने निकट स्थित आधार सेंटर डाकघर पर जाकर कोविड-19 से संबंधित आवश्यक निर्देश व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आवश्यक दस्तावेज के साथ कार्य करा सकते हैं।

