Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

सौरव गांगुली की सुरक्षा बढ़ी, ममता सरकार का बड़ा फैसला

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: ममता बनर्जी की वेस्ट बंगाल सरकार ने क्रिकेट टीम पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की सुरक्षा अब Z श्रेणी की कर दी है। गांगुली की सुरक्षा में आठ से 10 पुलिसकर्मी रहेंगे। इससे पहले सुरक्षा में तीन पुलिसकर्मी लगे थे। इतने ही सुरक्षाकर्मी उनके आवास पर थे।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, वेस्ट बंगाल सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि वीवीआईपी की सुरक्षा खत्म होने के बाद प्रोटोकॉल के मुताबिक समीक्षा की गई। उसके बाद गांगुली की सुरक्षा को जेड श्रेणी तक बढ़ाने का फैसला किया गया।

मंगलवार को राज्य सचिवालय के प्रतिनिधि गांगुली के बेहला कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार और स्थानीय पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के साथ बैठक की।

अधिकारी ने बताया कि गांगुली फिलहाल अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ यात्रा कर रहे हैं और 21 मई को कोलकाता लौटेंगे। उसी दिन से उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलनी शुरू हो जाएगी।

वैसे तो वेस्ट बंगाल में राज्यपाल सीवी आनंद बोस, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस के सांसद और राष्ट्रीय सचिव अभिषेक बनर्जी को जेड प्लस सुरक्षा मिलती है। फिरहाद हकीम और मोलॉय घटक जैसे मंत्रियों को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जाती है। भाजपा के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को सीआईएसएफ सुरक्षा के साथ जेड प्लस सुरक्षा भी मिली है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img