Home Uttar Pradesh News डंपिंग ग्राउंड में लगी आग, मची अफरा-तफरी..

डंपिंग ग्राउंड में लगी आग, मची अफरा-तफरी..

0
डंपिंग ग्राउंड में लगी आग, मची अफरा-तफरी..

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: गुरूवार देर रात नोएडा के सेक्टर 32 से आग की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, सेक्टर 32 में डंपिंग ग्राउंड यानि कूड़े के ढ़ेर में आग लग गई। आग की तेज लपटों से पूरे एरिये में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गईं। साथ ही आग पर काबू पाने का काम शुरू किया।

नोएडा के एडीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि, डंपिंग ग्राउंड में पड़े सूखे पत्तों ने आग पकड़ ली थी। पुलिस और 4 फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पा लिया गया है।