
दो हजार रुपये के नोट चलन से बाहर होने की घोषणा के साथ ही दिल्ली में 24 कैरेट सोने के बिस्कुट-छड़ों का भाव पहली बार 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पार हो गया। सोने की यह बढ़त बेशक पूर्णत: देशी है और 2,000 रुपये के नोटों को सोने में तब्दील करने की आपाधापी का नतीजा है। सीधे शब्दों में, इसे सोने की ब्लैक कह सकते हैं। क्योंकि सोने के अंतराष्ट्रीय भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत और कस्टम ड्यूटी, सेस और जी एस टी की दरें स्थिर हैं। इनकी गणना के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव करीब 61,000 प्रति 10 ग्राम ही बैठता है, जो नोटबंदी 0.2 की घोषणा के दिन था। चूंकि निवेश विशेषज्ञ बताते रहे हैं कि सोना जिस भाव में खरीदा जाए, सस्ता ही होता है। क्योंकि छोटी और बड़ी अवधि में भी मुनाफा दे कर ही जाता है। दो हजार के नोटों के बदले सोने के बिस्कुट, सिक्के और छड़ें ही ज्यादा बिक रही हैं।