Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

अखिलेश यादव ने ब्रिटिश हाईकमीशन के मिनिस्टर की मुलाकात

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अखिलेश यादव ने आज नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश हाईकमीशन के मिनिस्टर एवं डिप्टी हाई कमिश्नर क्रिस्टीना स्काट सीएमजी, नवनियुक्त राजनैतिक मसलों के अध्यक्ष सुश्री नटालिया लेह, सीनियर पोलिटिकल इकोनामी ऐडवाइजर भावना विज एवं अध्यक्ष राजनैतिक एवं द्विपक्षीय मुद्दे रिचर्ड वारलो से पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में मुलाकात कर राजनीतिक और परस्पर रूचि के मसलों पर चर्चा की। चर्चा के दौरान राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी तथा प्रो0 सुधीर पंवार भी उपस्थित रहे।

अखिलेश यादव ने ब्रिटिश हाई कमीषन के अधिकारियों का लखनऊ में स्वागत करते हुए उन्हें बताया कि आज अत्यंत लोकप्रिय एवं श्रद्धास्पद देवता वीरवर हनुमान की भक्ति में बड़ा मंगल का पर्व मनाया जा रहा है और जगह-जगह भण्डारे का प्रसाद वितरित करने का आयोजन किया जा रहा है।

यादव ने ब्रिटिश डिप्टी कमिश्नर से वार्ताक्रम में कहा कि कर्नाटक के चुनाव में भाजपा की पराजय और विपक्ष की जीत का असर 2024 के लोकसभा चुनाव में पड़ेगा। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ही भाजपा को मजबूत चुनौती दे रही है। भाजपा सत्य से भागती है। भाजपा में वास्तविकता का सामना करने का साहस नहीं है।

अखिलेश यादव ने ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर को बताया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की विकासकार्यों में रुचि नहीं है। भाजपा सरकार की प्रशासनिक अक्षमता के चलते प्रदेश में विद्युत संकट गहरा रहा है। बेरोजगारी बढ़ रही है। किसान परेशान है। व्यापार चौपट है और महंगाई चरम पर है। भाजपा के वायदे के बाद भी किसान की आय दोगुनी नहीं हुई है।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार के समय ही प्राथमिकता से विकासकार्यों को कार्यान्वित किया गया था। लंदन के हाइड पार्क की तर्ज पर लखनऊ में गोमतीनगर में एशिया का सबसे बड़ा जनेश्वर मिश्र पार्क बनाया गया है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का जयप्रकाश नारायण इन्टरनेशनल सेन्टर (जेपीएनआईसी) का निर्माण हुआ था। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का इकाना क्रिकेट स्टेडियम बनाया, लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई शहरों में मेट्रो रेल चलाई गई।

राजधानी लखनऊ में गोमती नदी पर रिवरफ्रंट बनाया गया। समाजवादियों ने लखनऊ को विश्व में नई पहचान दी। आज आईपीएल और अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की वजह से लखनऊ पूरी दुनिया में जाना जाता है।

अखिलेश यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को किसानों और नौजवानों, अल्पसंख्यकों सहित समाज के सभी वर्गों का भारी जनसमर्थन प्राप्त है। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद के लिए प्रतिबद्ध है। सामाजिक सद्भाव और सामाजिक न्याय के लिए समाजवादियों की प्रतिबद्धता हमेशा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img