Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

जानिए, मणिपुर हिंसा पर क्या बोले गृहमंत्री अमित शाह?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: हिंसा को देखते हुए आज गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मणिपुर पहुंचे है। मीडिया से बातचीत के दौरान अमित शाह ने हिंसक घटनाओं पर दुःख जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश में जो भी हिंसक घटनाएं हुईं हैं उन सब की सीबीआई के द्वारा जाँच तो कराई ही जाएगी साथ ही एक न्यायिक आयोग से भी पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जाँच होगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जायेगा। 

गृहमंत्री ने कहा कि हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में जांच होगी। अमित शाह ने पीड़ितों को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा देने का एलान किया, जिनमें से 5 लाख केंद्र सरकार और पांच लाख राज्य सरकार द्वारा दिए जाएंगे। गृहमंत्री ने लोगों से अपील की कि जिनके पास हथियार हैं, वो हथियार पुलिस के पास जमा कर दें।

कल से पुलिस कॉम्बिंग करेगी और कॉम्बिंग के दौरान जिन लोगों के पास हथियार मिलेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य में शांति बहाली के लिए राज्यपाल की अध्यक्षता में एक शांति समिति का भी गठन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न नागरिक संगठनों के लोगों को भी शामिल किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img