Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की पत्नी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की पत्नी की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है​ कि, मनीष सिसेदिया की पत्नी की तबीयत ज्यादा खराब हो गई ​है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

वहीं, बीते दिन यानि शुक्रवार को अदालत ने सिसोदिया को कुछ घंटे के लिए अंतरिम राहत दी है। जहां सिसोदिया पुलिस की हिरासत में अपनी पत्नी से मिलने पहुंचे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, अदालत ने यह शर्त रखी है कि सिसोदिया अंतरिम जमानत के दौरान मीडिया से बात नहीं करेंगे। परिवार के अलावा किसी से बात नहीं करेंगे। मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करेंगे। मनीष सिसोदिया ने पत्नी की खराब सेहत का हवाला देते हुए 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत की मांग की थी। लेकिन ईडी ने अंतरिम ज़मानत अर्जी का विरोध किया था।

बता दें कि, ईडी ने कहा था कि कुछ दिन पहले ही वो अंतरिम जमानत की अर्जी को वापस ले चुके हैं। अब फिर से उसी आधार पर अंतरिम जमानत मांग रहे हैं। वहीं, जांच एजेंसी की ओर से कहा गया कि सिसोदिया पुलिस की मौजदूगी में पत्नी से मुलाकात कर सकते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img