Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

जनभावनाओं के अनुरूप किए जा रहे विकास कार्य: विजय सिंह चौहान

जनवाणी संवाददाता |

बहादराबाद: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय सिंह चौहान ने कहा कि जिला पंचायत पूरे जनपद में तेजी से विकास कार्य करा रही है। उन्होंने कहा कि चाहे सड़क निर्माण हो या नाला व खड़ंजा निर्माण सभी कार्य तेजी से पूरे हो रहे हैं। जनभावनाओं के अनुरूप कार्य किए जा रहे हैं।

जो भी प्रस्ताव ग्रामीणों की ओर से मिल रहे हैं, उनको पास कराकर ही जिला पंचायत विकास कार्य करा रही है। भाजपा नेता विजय सिंह चौहान ने कहा है कि केंद्र की मोदी और राज्य की धामी सरकार की योजनाएं व कार्यक्रम जनता के हित में है और सभी वर्ग के लोग सरकार की नीतियों से संतुष्ट है।

उन्होंने कहा कि आज चाहे मजदूर हो या किसान सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री भी सभी वर्ग का विकास कराने में लगे हुए हैं। उनके नेतृत्व में भारत देश काफी मजबूत हुआ है इसी से साफ है कि वर्ष 2024 में भी नरेंद्र मोदी दोबारा से प्रधानमंत्री बनेंगे।

आज रानीपुर विधानसभा में जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम टांडा औरंगाबाद में विमलेश चौहान जिला पंचायत सदस्य के प्रस्ताव पर औरंगाबाद गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब हॉल में टाइल्स निर्माण कार्य का शुभारंभ विजय चौहान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं संयोजक रानीपुर विधानसभा मन की बात के द्वारा किया गया। जिसमें सरदार त्रिलोक सिंह, डॉ कुलदीप, अनिल कुमार, विनय चौहान, बुथ अध्यक्ष सुरेश कुमार और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img