Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

एटीएस टीम ने धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र से चार बांग्लादेशी दबोचे!

  • फर्जी आईडी व बंग्लादेश के मोबाइल सिम कार्ड बरामद, पुलिस पूछताछ में जुटी

जनवाणी संवाददाता |

खरखौदा : मेरठ एटीएस टीम ने शनिवार देर रात दबिश देकर थाना क्षेत्र के औद्योगिक नगर धीरखेड़ा से चार संदिग्ध बांग्लादेशी को दबोच उनके कब्जे से फर्जी आईडी, मोबाइल सिम व अन्य सामान बरामद किया है।

टीम ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एटीएस टीम प्रभारी धर्मेंद्र सिंह की अगुवाई में टीम ने खुफिया रिपोर्ट के आधार पर धीरखेड़ा स्थित मैसर्स मुजेब खान सूर्या इंटरनेशनल शू कंपनी में छापा मारकर वहां रह रहे चार संदिग्ध बांग्लादेशी शोजीब खान, मुजीदुलखान, मोंटू खान व मौजेब खान को गिरफ्तार कर लिया।

टीम ने उनके कब्जे से फर्जी आईडी, बांग्लादेश के मोबाइल सिम कार्ड व अन्य फर्जी कागजात भी बरामद किए हैं। टीम ने चारों को खरखौदा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने के खरखौदा पुलिस के हवाले कर दिया। चारों से पुलिस पूछताछ में जुटी है।

थाना प्रभारी राजीव सहरावत ने बताया कि चारों से अभी पूछताछ की जा रही है। चारों के सोशल मीडिया अकाउंट के साथ सभी की गतिविधियों व कहां कहां इनके संपर्कों की जानकारी की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img