Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

जयंती पर याद किए चाचा नेहरू के अभूतपूर्व योगदान

  • कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती धूमधाम से मनाई

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: शहर के बलभद्र मंदिर के निकट स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंड़ित जवाहरलाल नेहरू की जयंती धूमधाम के साथ मनाई। इस दौरान ओमप्रकाश शर्मा सहित कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया। उनके द्वारा भारत निर्माण में किए गए अभूतपूर्व योगदान को याद करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई।

पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंड़ित नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता के पूर्व और पश्चात् की भारतीय राजनीति में केन्द्रीय व्यक्तित्व थे। महात्मा गांधी के संरक्षण में वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे और उन्होंने 1957 में भारत के एक स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में स्थापना से लेकर 1964 तक अपने निधन तक, भारत का शासन किया। वह आधुनिक भारतीय राष्ट्र-राज्य, एक सम्प्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणतंत्र के वास्तुकार माने जाते हैं। कश्मीरी पण्डित समुदाय के साथ उनके मूल की वजह से वे पंडित नेहरू बुलाए जाते है, जबकि भारतीय बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के रूप में जानते हैं। मौके पर वैभव गर्ग, बाबू खान, योगेश भारद्वाज, ओमबीर उपाध्याय, पुनीत शर्मा, रविन्द्र आर्य, प्रवीण पांचाल, अरविंद शर्मा, ज्योति शर्मा, अविनाश शर्मा, अंकुर जैन आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img