नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइटपर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। राजधानी वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है, कि दिल्ली-एनसीआर में अब पसीने छुड़ाने वाली भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। दरअसल, 15 जून यानि आज से 19 जून मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 15 से 19 जून तक हल्की बारिश व तेज हवाएं तेज गर्मी से राहत दिलाएगी।
साथ ही 40 डिग्री से ऊपर चल रहा अधिकतम तापमान भी 38 डिग्री तक पहुंच जाएगा। प्रादेशिक मौसम विभाग में उपमहानिदेशक ने बताया कि 14 जून को तापमान अधिक रहने के बाद 15 जून से गिरावट शुरू होगी। ऐसा 15 व 16 जून व 18-19 जून को बारिश होने के कारण होगा।
बता दें कि, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बारिश की स्थिति बनेगी। इस दौरान तापमान 38-39 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री तक रहेगा।
वहीं, 18-19 जून को हल्की बारिश के साथ 30-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। अभी लू की स्थिति नहीं है। मानक केंद्र सफदरजंग में तापमान 44 डिग्री रहने पर ही लू की स्थिति घोषित की जाती है, लेकिन अभी यहां इतना तापमान नहीं गया है।