Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

गोवर्धन उठाए श्रीकृष्ण के स्वरूप की हुई पूजा

  • श्रद्धा के साथ मनाया गया गोवर्धन का पर्व

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गोवर्धन का पर्व शहर भर में रविवार को मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों और घरों में गाय के गोबर के गोवर्धन महाराज का स्वरूप बनाया गया और उनका पूजन किया गया। साथी प्रसाद के रूप में अन्नकूट भी बनाया गया। गोवर्धन पर्व की तैयारी सुबह से ही लोगों ने शुरू कर दी थी। इस अवसर पर अंगूली पर गोवर्धन पर्वत को उठाया भगवान श्री कृष्ण का स्वरूप गाय के गोबर से उकेरा गया। वहीं, हलवा पूरी के अन्नकूट का भोग लगाया गया और इसके बाद प्रसाद के रूप में बांटा गया। सभी लोगों ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।

जगन्नाथ मंदिर में लगाया अन्नकूट का भोग

सदर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में गोवर्धन पर्व के मौके पर भगवान को अन्नकूट का भोग लगाया गया। इस अवसर पर श्री जगन्नाथ, सुभद्रा और बलराम जी को सुंदर वस्त्र पहनाकर उनका श्रंगार किया गया। इसके बाद भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। वही ठाकुर जी को हलवा पूरी और सब्जी का भोग लगाया गया। इस मौके पर मंदिर समिति के मुख्य संयोजक गणेश अग्रवाल, अध्यक्ष विजय गोयल, महामंत्री सुरेंद्र सिंधु, कोषाध्यक्ष पवन गर्ग, मंदिर पुजारी विष्णु दत्त शर्मा और गणेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

बगलामुखी मंदिर में भंडारा

स्टेडियम चौराहा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में गोवर्धन पूजन के मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम हवन किया गया। उसके बाद भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि भंडारे में सभी भक्तों ने प्रसाद का सेवन किया। इस मौके पर कामेश शर्मा, राहुल, रीना ठाकुर, अंजली ठाकुर, गोल्डी मल्होत्रा, रौनक सोलंकी मौजूद रहे।

बाबा औघड़नाथ मंदिर में ठाकुर जी को लगाया भोग

कैंट स्थित बाबा औघड़नाथ शिव मंदिर में गोवर्धन का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर श्री राधा गोविंद मंदिर में ठाकुर जी को छप्पन भोग लगाया गया। इसके बाद दोपहर को आरती की गई। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए सभी भक्तों को अन्नकूट के प्रसाद का वितरण भी किया गया। मंदिर समिति के महामंत्री सतीश सिंघल ने बताया कि मंदिर में मास्क के बिना लोगों को प्रवेश नहीं दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img