Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

भारी बर्फबारी: केदारनाथ में फंसे सीएम योगी और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारी बर्फबारी के कारण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत केदारनाथ में फंस गए हैं। मौसम में सुधार होने के बाद दोनों बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे।

बता दें कि योगी और रावत रविवार को केदारनाथ धाम पहुंचे थे। जहां दोनों सोमवार सुबह केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के साक्षी बने। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने बर्फबारी का भी लुत्फ उठाया।

पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि खराब मौसम के कारण अभी दोनों लोग केदारनाथ में ही रुके हुए हैं। मौसम में सुधार होते ही बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे।

विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए केदारनाथ धाम के कपाट

भाई दूज पर केदारनाथ धाम के कपाट बर्फबारी के बीच आज सुबह शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए, लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी के कारण डोली प्रस्थान में देरी हुई।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक व राज्यमंत्री धन सिंह रावत मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img