Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर प्रेम सागर बोले- मॉडर्न रामायण…

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ‘आदिपुरुष’ से फैंस को काफी उम्मीदें थीं लेकिन अटपटे डायलॉग्स की वजह से खरी नहीं उतर पाई है। अब एक इंटरव्यू में रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने इस फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रेम सागर ने रावण और हनुमान द्वारा बोले गए डायलॉग्स को टपोरी बताया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

08 13

प्रेम सागर ने कहा कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी है लेकिन इसका टीजर जरुर देखा था। जब प्रेम सागर को फिल्म के टपोरी स्टाइल के डायलॉग्स जैसे तेल तेरे बाप का, जलेगी तेरे बाप की, लंका लगा देंगे के बारे में बताया गया तो उन्होंने फिल्म का मजाक उड़ाते हुए कहा कि ओम राउत आदिपुरुष के जरिए मार्वल्स बनाना चाहते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि उनके पिता रामानंद सागर ने भी टीवी शो बनाने में क्रिएटिव फ्रीडम का इस्तेमाल किया था लेकिन उन्होंने राम को समझा। उन्होंने रामायण पढने के बाद कुछ छोटे-मोटे बदलाव किए लेकिन किसी भी फैक्ट से छेड़छाड़ नहीं की। सैफ बने रावण के लुक पर प्रेम सागर बोले कि रावण बहुत ही विद्वान व्यक्ति था, उसे विलेन की तरह प्रोजेक्ट करना ठीक नहीं है।

13 10

जब इंटरव्यू में प्रेम सागर से पूछा गया कि आदिपुरुष आज की जनरेशन को ध्यान में रखकर बनाई गई है तो उन्होंने कहा, अगर आपको मॉडर्न रामायण बनानी है तो उसे ब्रीच कैंडी या कोलाबा में दिखाएं, इसे वर्ल्डवाइड दिखाकर लोगों की भावनानों को ठेस न पहुंचाएं। रामायण को कृतिवासी और एकनाथ ने भी लिखा है लेकिन किसी ने भी कंटेंट नहीं छेड़ा है लेकिन आदिपुरुष में तो पूरे फैक्ट्स ही बदल दिए गए हैंं।

12 12

बता दें कि ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आदिपुरुष’ 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में एक्टर प्रभास भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं कृति सेनॉन माता सीता का रोल निभा रही हैं। फिल्म में सनी सिंह लक्ष्मण बने हैं और सैफ अली खान रावण की भूमिका में हैं। इस फिल्म को टी-सीरीज ने प्रोड्यूस किया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img