जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लकी पुरा में विवाहित महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने पति के साथ मारपीट कर डाली। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत की है।
सुनीता ने बताया कि आरोपी कई दिन से उसे छेड़छाड़ कर परेशान कर रहे थे। शनिवार शाम को फिर छेड़छाड़ शुरू कर दी। पति रईसुद्दीन के विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। उधर, लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी संजय वर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।