Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

बसपा प्रमुख मायावती ने सपा पर साधा निशाना, कही यह बात..

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: आज सोमवार को बहुजन समाजवादी पार्टी की प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर सपा पर निशाना साधा है। बताया जा रहा कि, मायावती ने पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक यानि पीडीए की अपने ही ढंग से परिभाषा की है।

इस दौरान उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि सपा द्वारा एनडीए के जवाब में पीडीए का राग अलापा जा रहा है। इन वर्गों के अति कठिन समय में भी केवल तुकबंदी के सिवा और कुछ नहीं है।

मायावती ने कहा कि इनके पीडीए का वास्तव में अर्थ परिवार दल एलाइंस है जिससे स्वार्थ में यह पार्टी सीमित है। इसलिए इन वर्गों के लोग जरूर सावधान रहें। बता दें कि बीते दिनों एक चैनल से बातचीत में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को पीडीए हराएगा। जिस पर बसपा प्रमुख ने टिप्पणी की है।

दूसरी ओर वह बिजली पर निशाना सांधते हुए बोलीं कि, यूपी में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी की आफत में राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में बिजली की ज़बरदस्त कमी ने लोगों का जीवन त्रस्त कर रखा है।

जिससे बलिया व अन्य ज़िलों से मौत की खबरें अति-दुःखद। सरकार बिजली व्यवस्था तुरन्त सुधारे तथा अस्पतालों आदि में बिजली कटौती न करे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img