नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। इस वर्ष यानि 2023 में श्रावण मास 4 जुलाई 2023 से शुरू हो रहा है। इसके मात्र कुछ ही दिन रह गए हैं। दरअसल यह महीना बहुत ही पावन मन जाता है। इस महीने के शुरू होते ही मौसम एक अलग ही रूप में आ जाता है , साथ ही यह शिव जी का प्रिय महीना भी है। बताया जा रहा है कि श्रावण 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त को समाप्त होगा।
बता दें कि सावन का महीना हिंदू धर्म में बहुत खास माना जाता है। इस माह के शुरू होते ही कई व्रत और त्योहारों की भी शुरुआत हो जाती है। सावन का महीना महादेव को तो समर्पित है ही, साथ ही भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतिक रक्षा बंधन और सुहागिन महिलाओं का प्रमुख पर्व हरियाली तीज भी इसी माह में होता है। इसके अलावा सावन माह के सोमवार कुंवारी लड़कियां के लिए काफी खास माने जाते हैं।
वहीं इस बार अधिकमास होने की वजह से इस बार सावन में 8 सोमवार पड़ रहे हैं। कहा जाता है कि सावन में भगवान शिव की उपासना करने से लड़कियों को मनचाहा वर मिलता है। इस महीने में शिव भक्तों द्वारा कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। ऐसे में देखा जाए तो सावन में कई धार्मिक पर्व मनाए जाते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बार सावन के व्रत और त्योहारों की सूची ..
सावन 2023 के व्रत और त्योहार
-
4 जुलाई, मंगलवार सावन आरंभ
-
6 जुलाई, गुरुवार संकष्टी चतुर्थी
-
13 जुलाई, गुरुवार कामिका एकादशी
-
14 जुलाई, शुक्रवार प्रदोष व्रत
-
15 जुलाई, शनिवार मासिक शिवरात्रि
-
16 जुलाई, रविवार कर्क संक्रांति
-
17 जुलाई, सोमवार श्रावण अमावस्या
-
29 जुलाई, शनिवार पद्मिनी एकादशी
-
30 जुलाई रविवार, प्रदोष व्रत
अगस्त में व्रत त्योहार
-
1 अगस्त, मंगलवार पूर्णिमा व्रत
-
4 अगस्त, शुक्रवार संकष्टी चतुर्थी
-
12 अगस्त, शनिवार परम एकादशी
-
13 अगस्त, रविवार प्रदोष व्रत
-
14 अगस्त, सोमवार मासिक शिवरात्रि
-
16 अगस्त, बुधवार अमावस्या
-
17 अगस्त, गुरुवार सिंह संक्रांति
-
19 अगस्त, शनिवार हरियाली तीज
-
21 अगस्त, सोमवार नाग पंचमी
-
27 अगस्त, रविवार श्रावण पुत्रदा एकादशी
-
28 अगस्त, सोमवार प्रदोष व्रत
-
29 अगस्त, मंगलवार ओणम/थिरुवोणम
-
30 अगस्त, बुधवार रक्षा बंधन
-
31 अगस्त, गुरुवार श्रावण पूर्णिमा व्रत
कब है सावन सोमवार
-
सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई
-
सावन का दूसरा सोमवार 17 जुलाई
-
सावन का तीसरा सोमवार 24 जुलाई
-
सावन का चौथा सोमवार 31 जुलाई
-
सावन का पांचवा सोमवार 07 अगस्त
-
सावन का छठा सोमवार 14 अगस्त
-
सावन का सातवां सोमवार 21 अगस्त
-
सावन का आठवां सोमवार 28 अगस्त
सावन के मंगला गौरी व्रत
-
पहला मंगला गौरी व्रत 4 जुलाई 2023
-
दूसरा मंगला गौरी व्रत 11 जुलाई 2023
-
तीसरा मंगला गौरी व्रत 18 जुलाई 2023
-
चौथा मंगला गौरी व्रत 25 जुलाई 2023
-
पांचवा मंगला गौरी व्रत 1 अगस्त 2023
-
छठा मंगला गौरी व्रत 8 अगस्त 2023
-
सातवा मंगला गौरी व्रत 15 अगस्त 2023
-
आठवां मंगला गौरी व्रत 22 अगस्त 2023
-
नौवां मंगला गौरी व्रत 29 अगस्त 2023

