Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

शामली जनपद में अलसुबह से हो रही झमाझम बारिश

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जनपद में अलसुबह से झमाझम बारिश हो रही है। बारिश के चलते शामली शहर केनिचले इलाके जलमग्न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। वहीं विद्युत फाल्ट के चलते पूरे शहर में विभिन्न इलाको में बिजली गुल रही।

रविवार अलसुबह 3 बजे बिजली की तड़तड़ाहट के बीच बारिश शुरू हुई। कुछ ही घंटों में बारिश ने रौद्र रूप ले लिया और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश से जहां हर ओर जलभराव हो गया, वहीं बिजली का संकट भी गहरा गया। 33 केवीए कंडेला बिजलीघर, खेडीकरमू बिजलीघर समेत आदर्श मंडी बिजली घर के कई शहरों में फाल्ट होने के चलते पूरे शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई।

बिजलीघर से जुड़े विभिन्न मोहल्लो में सुबह 7:30 बजे गुल हुई, जो दोपहर बाद तक भी नहीं आ सकी थी । विद्युत विभाग के अफसरों का कहना है कि बारिश रुकने के बाद ही फाल्ट ठीक हो पाएंगे। वहीं शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव हो गया। जलभराव के कारण लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

दूसरी ओर, बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। फसलों के लिए बारिश अमृत के समान साबित हुई है। बारिश से गन्ने की फसल में लगा कीड़ा समाप्त हो जाएगा। साथ ही, धान की बुआई भी प्रारंभ हो जाएगी। बारिश न होने के कारण किसान अभी तक निजी ट्यूबवेल के जरिए पानी की जरूरत पूरी कर धान रोप रहे थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img